अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवकों की मौत

कसाप गांव स्थित ब्रह्म स्थान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गयी जान

उदवंतनगर.

थाना क्षेत्र के कसाप गांव स्थित ब्रह्म स्थान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में डाॅक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि उसके साथी युवक की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. इस संबंध में मृत राकेश कुमार के भाई राजेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मृतकों में उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के महावीर गंज ( तेतरिया) निवासी श्रीभगवान सिंह का पुत्र राकेश कुमार तथा दूसरा गड़हनी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी सनोज कुमार उर्फ मंडल का नाम शामिल है. दर्ज प्राथमिकी में मृत राकेश कुमार के भाई राजेश कुमार ने बयान दर्ज कराया है कि शनिवार की देर रात उसका भाई राकेश कुमार अपने साथी सनोज कुमार के साथ गड़हनी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से लौट रहा था. देर रात लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने कसाप ब्रह्म स्थान के समीप बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद दिया, जिसमें राकेश और उसका साथी सनोज गंभीर रूप से जख्मी हो गये. किसी पहचानवाले ने घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले जीरो माइल स्थित निजी अस्पताल में ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डाॅक्टर ने राकेश को मृत घोषित किया. जबकि राकेश का जख्मी साथी सनोज को उसके परिजनों ने इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे. पटना जाने के दौरान युवक की रास्ते में मौत हो गयी. राकेश प्लाइ का व्यवसाय करता था और जीरो माइल के समीप उसकी दुकान है. राकेश की मौत से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतकों का अंतिम संस्कार महुली घाट पर किया. थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छान बीन कर रही है. मृत राकेश कुमार, पिता श्रीभगवान सिंह रिटायर एएसआइ है. वहीं राकेश की पत्नी स्वेता देवी, और दो पुत्र पियुश कुमार, प्रियांशु कुमार हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं जैसे ही दोनों मृतकों के शव उनके गांव पहुंचे परिजनों में चीत्कार मच गया है. गावं के लोग परिजनों की चीख से मायूस थे और सभी होनी को दोष दे रहे थे. इस घटना के बाद परिवार सहित गांव में मातम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार