स्काॅर्पियो ने सड़क पार कर रहे बस कंडक्टर को मारी टक्कर

जख्मी कंडक्टर का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को स्कार्पियो ने सड़क पार कर रहे एक बस कंडक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उनके सहकर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. वहीं, घटना के बाद उनके सहकर्मियों ने उक्त चालक को भी पकड़ लिया है. जानकारी के अनुसार जख्मी कंडक्टर रोहतास जिला के डेहरी थाना क्षेत्र के डेहरी ऑन सोन निवासी मियां जान खान के 65 वर्षीय पुत्र मुन्ना खान है एवं वह पेशे से बस कंडक्टर हैं. इधर मुन्ना खान ने बताया कि प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को वह बस से उतरकर सड़क पार कर खाना खाने जा रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. हादसे में जख्मी कंडक्टर का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >