धारदार हथियार से मारकर चाट दुकानदार की हत्या

ग्रामीणों ने तियर-कटाईबोझ पथ को किया जाम

बिहिया.

तियर थाना क्षेत्र के गंगाजल डिहरी और कटाईबोझ गांव के बीच नहर पर मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने 35 वर्षीय एक चाट दुकानदार की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. मृतक दुकानदार का नाम श्याम बाबू साह है, जो कि गंगाजल डिहरी गांव निवासी गुप्तेश्वर साह का पुत्र था. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी और आक्रोशित लोगों ने तियर-कटाईबोझ पथ को जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उसके परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. मामले की सूचना पाकर तियर थाना के अलावा जगदीशपुर व धनगाईं थाने की पुलिस भी पहुंची गयी और लोगों को समझाने में तथा मामले की छानबीन में जुट गयी. जानकारी के अनुसार श्याम बाबू ठेला पर चाट व गोलगप्पा बेचने का काम करता था. मंगलवार की शाम वह कटाईबोझ गांव में चाट बेचने के बाद अपने गांव आ रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मृतक के घर में पत्नी के अलावा छोटे-छोटे दो पुत्र व एक पुत्री है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >