डंपर के धक्के से अधेड़ की मौत, हंगामा

कोईलवर-चांदी पथ पर धनडीहा बालिका उच्च विद्यालय के समीप हुई घटना

कोईलवर.

कोईलवर-चांदी पथ पर धनडीहा बालिका उच्च विद्यालय के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने अधेड़ को कुचल दिया. इस घटना में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इधर घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड तीन निवासी हरिफन राम के 55 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गयी है. मृतक पिछले 20 वर्षों से धनडीहा में अपने ससुराल में रहते थे और फेरी कर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे. इधर घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर गये और कोईलवर-चांदी पथ को जाम कर दिया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र, अपर थानाध्यक्ष सुभाष मंडल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने बताया कि मृत कृष्ण कुमार फेरी लगाकर समोसे और नमकीन बेचते थे. घटना के समय भी वे फरहंगपुर बालू घाट से समोसा बेचकर लौट रहे थे. घर के समीप सड़क पर जैसे ही वे ऑटो से उतरे कोईलवर की ओर से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया. इस घटना में उनकी दर्दनाक मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही घर में हाहाकार मच गया. पत्नी विमला देवी और पुत्री खुशबू घटनास्थल पर पहुंचीं और दहाड़ मारकर रोने लगीं. किसी तरह आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला. घटना के तीन घंटे बाद रात नौ बजे सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद साढ़े नौ बजे शव को सड़क पर से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए आरा भेजा जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >