बगीचार में आम की रखवाली कर रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

घटना में चार नामजद व दो-तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

सहार. चौरी थाना क्षेत्र के डिलियां गांव के बगीचे में अपराधियों ने मंगलवार की रात्रि एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया. मृतक डिलियां गांव के महादलित टोला निवासी स्वर्गीय बहादुर मुसहर के 55 वर्षीय पुत्र अगहनु मुसहर गांव के ही सलाहू मियां के आम के पेड़ की रखवाली कर रहे थे. प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात्रि में आम के बगीचा में सोये थे, जहां अपराधियों ने लगभग 10:00 बजे रात्रि में अगहनु मुसहर को गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनकर परिजन बगीचे में गये, जहां अगहनु मुसहर को मृत अवस्था में पाया. इसके बाद परिजनों में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी मीना देवी और परिजनों ने बताया कि गांव के बगीचे में डिलियां गांव के ही सलाहु मियां के आम का पेड़ पिछले बीस वर्षों से बटाई पर लेकर देखभाल करते थे. एक दिन पूर्व गांव के चार-पांच युवकों के द्वारा आम तोड़ने को लेकर मृतक के साथ मारपीट की गयी थी तथा देख लेने की धमकी दी गयी थी. परिजनों के द्वारा चार नामजद और दो-तीन अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर, चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार, नारायण थाना पुलिस और अन्य थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द आरोपित गिरफ्तार कर लिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.