जिले को मिले 271 नवनियुक्त कर्मी, डीएम ने दिया नियुक्तिपत्र

जिला समाहरणालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर दिया गया पत्र

आरा.

जिला समाहरणालय के सभागार में बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक समारोह आयोजित कर 271 नवनियुक्त कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया, जिसमें 227 नव नियुक्त अमिनों, 11 विशेष सहायक सर्वेक्षक, 23 कानूनगो सहित 283 कर्मी शामिल हैं. जबकि 12 नव नियुक्त कर्मियों को पटना में मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिला है. समारोह में जिलाधिकारी राजकुमार ने नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया. उल्लेखनीय है कि समाहर्ता सह बंदोबस्त पदाधिकारी भोजपुर के हाथों से विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन एवं लिपिक का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को जिला पदाधिकारी सह बंदोबस्त पदाधिकारी राजकुमार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. इस समारोह में उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर, अपर समाहर्ता मनोज कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >