वृद्ध व असहाय मतदाताओं ने बैलेट पेपर से की वोटिंग

94 विधानसभा क्षेत्र के आनंद नगर में वृद्ध वोटर ने डाले वोट

आरा. 32 आरा लोकसभा चुनाव के लिए दिव्यांग, असहाय एवं वृद्ध मतदाताओं के लिए पोस्ट बैलेट पेपर से वोटिंग की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी की गयी. इस सिलसिले में 194 विधानसभा क्षेत्र के आनंद नगर में सेक्टर 19 के सेक्टर ऑफिसर कामेश्वर राय के नेतृत्व में मतदान कर्मियों का दल वृद्ध वोटर हरे कृष्ण प्रसाद के घर पहुंच पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान कराया एवं उनकी उंगलियों पर स्याही भी लगायी. इसके बाद वृद्ध मतदाता ने मतदान कर्मियों के साथ चुनाव का पर्व केक काटकर सेलिब्रेट किया और कर्मियों को कलम देकर सम्मानित किया. पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम होने से चिंतित वृद्ध मतदाता ने युवा समेत सभी मतदाताओं से अधिक-से-अधिक संख्या में वोट करने की अपील की. इस अवसर पर सेक्टर पदाधिकारी कामेश्वर राय ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वैसे सभी बुजुर्ग एवं पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी जा रही है, जिन्होंने फाॅर्म 12 पर अपनी सहमति दी है. इसी के तहत हरे कृष्णा प्रसाद के आनंद नगर स्थित आवास पर पहुंचकर पोस्ट बैलेट से मतदान की प्रक्रिया संपन्न करायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >