बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला,गम्भीर स्थिति में पटना रेफर

कोईलवर-बबुरा रोड पर जमालपुर के समीप नारायणपुर मोड़ पर सामने हुई घटना

कोईलवर. थाना क्षेत्र के जमालपुर-नारायणपुर में बालू लदे ट्रक से कुचलकर दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बाइक सवार दोनों युवकों को बालू लदे ट्रक ने सामने से तब टक्कर मार दी, जब दोनों अपनी बाइक से छपरा से अपने घर लौट रहे थे. घायलों की पहचान पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी धनंजय कुमार सिंह के 20 वर्षीय पुत्र आदर्श राज और बिहटा थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा निवासी पप्पू सिंह के बेटे हिमांशु सिंह के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार आदर्श और हिमांशु छपरा के किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे, तभी कोईलवर-बबुरा रोड पर जमालपुर के समीप नारायणपुर मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी. ट्रक से बाइक में ठोकर लगते ही बाइक चला रहा आदर्श राज ट्रक के अगले चक्के के नीचे आ गया. जबकि हिमांशु छिटक कर बगल में गिर गया. बाइक से गिरते ही आदर्श का पैर बुरी तरह कुचल गया. इधर घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास गश्त कर रही कोईलवर थाने की गश्ती टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए बिटुका सोरेन के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और उसे लेकर कोईलवर पीएचसी लेकर पहुंची, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >