संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद

उसका शव नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव के यादवपुर टोली स्थित गोवर्धन पहाड़ के पास से शनिवार की सुबह बरामद किया गया है.

आरा.

नारायणपुर थाना क्षेत्र में संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद हुआ है. उसका शव नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव के यादवपुर टोली स्थित गोवर्धन पहाड़ के पास से शनिवार की सुबह बरामद किया गया है. शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. वही परिजन द्वारा ठंड लगने के कारण मौत होने की आशंका जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव निवासी केदार साह का 25 वर्षीय पुत्र राजू साह है. वह मुंबई में रहकर एक दुकान पर काम करता था. इधर मृतक के भतीजे सतेंद्र साह ने बताया कि वह पांच दिन पूर्व मुंबई से वापस गांव लौटा था. शनिवार की सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने के लिए निकले था. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया पर नहीं मिला. इसके बाद एक स्थानीय ग्रामीण द्वारा सूचना मिली कि वह मड़नपुर गांव स्थित यादव टोली में गोवर्धन पहाड़ के पास बेहोश पड़े हैं.

सूचना पाकर परिजन जब वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं दूसरी ओर मृतक के भतीजे सतेंद्र साह ने उनके गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों साफ इंकार किया है. साथ ही उसने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है. जबकि पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत ठंड लगने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बताया जाता है कि मृतक अपने एक भाई व एक बहन में बड़ा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां लक्ष्मीना देवी एवं एक बहन तारा कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मिलने की मां लक्ष्मीना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >