इंदिरा गांधी ने संविधान का उल्लंघन कर पूरे देश को विभिषिका में झोंक दिया : विधायक

भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनायी आपातकाल की बरसी

आरा.भारतीय जनता पार्टी द्वारा जेल रोड स्थित जैन धर्मशाला में आपातकाल की विभिषिका के 50वें वर्ष को काला दिवस के रूप में मनाया गया. आपातकाल विभिषिका की याद में संगोष्ठी आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ,संचालन महामंत्री नरेंद्र तिवारी व कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट ने किया. संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आपातकाल को भारतीय इतिहास को काला अध्याय बताते हुए कहा कि 25 जून 1975 के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा पूरे देश में अनुच्छेद 356 का घोर उल्लंघन किया गया. उस समय देश मे न बाह्य आक्रमण का खतरा था और न ही आंतरिक समस्याएं थीं. केवल इंदिरा गांधी अपने चुनाव हारने और छह वर्षों के चुनाव लड़ने के रोक पर देश के संविधान का उल्लंघन कर पूरे देश को विभिषिका में झोंक दिया. नागरिक के मौलिक अधिकारों को हनन किया. प्रेस पर पूरी पाबंदी लगा दी गयी. देश के सभी महत्वपूर्ण नेताओं और व्यक्तियों को जेल में डाल दिया गया. देश में चारों तरफ अराजकता की स्थिति पैदा कर दी गयी. जय प्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में बिहार से पूरे देश में संपूर्ण क्रांति आंदोलन किया गया. उस आंदोलन के दौरान तत्कालीन भारतीय जनसंघ ने पूर्ण रूप से सहयोगी के रूप में भूमिका निभाया. अंतिम समय में जनता पार्टी के नेतृत्व में ही आंदोलन को सफल किया गया. आज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ संविधान और देश का रक्षक है. वहीं, प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर ने कहा कि आपातकाल की विभिषिका दिवस को काला दिवस के रूप में इसलिए मनाते हैं कि आज की पीढ़ी को देश के काले दिन के समय से अवगत कराया जाये. कांग्रेस के समय में सबसे अधिक संविधान का उल्लंघन किया गया है. राज्यों की सरकारों को उलटने-पलटने के लिए 90 बार अनुच्छेद 356 का उल्लंघन किया गया था. जेपी आंदोलन में भारतीय जनसंघ ने पूरी भूमिका निभाया. उस समय जनसंघ को फास्सिट कहा गया. जिसे जेपी ने नकारते हुए पूरे आंदोलन का बागडोर जनसंघ को दिया . जनसंघ जनता पार्टी बना और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी. जितना संविधान संशोधन कांग्रेस ने किया है, उससे आधी संविधान में ही बदलाव कर दिया गया. कांग्रेस ने हमेशा संविधान का दुरुपयोग किया है. आज कह रही है कि देश के संविधान को भाजपा से खतरा है. अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए भी भाजपा को किसी संशोधन की जरूरत नहीं पड़ी. यह कांग्रेस द्वारा असंवैधानिक अनुच्छेद था, जिसे हटाकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखा. भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने आपातकाल को काला दिवस बताते हुए कहा कि आज कांग्रेस के साथ वही खड़े हैं, जिनका राजनीतिक जन्म आपातकाल के खिलाफ हुआ था. आज भी कांग्रेस से देश को खतरा है. उसके द्वारा प्रोपेगैंडा बना कर देश को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार देश को विकसित बनाने के संकल्प पर अग्रसर है. संगोष्ठी को पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी,पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, मिथिलेश कुशवाहा, हरेन्द्र पांडेय, प्रहलाद राय आदि वक्ताओं ने आपातकाल विभिषिका की यादों को ताजा किया. कार्यक्रम में उदय प्रताप सिंह, वंदना राजवंशी, राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, अरबिन्द पांडेय, संजय कुमार सिंह, सूर्यभान सिंह, परशुराम चौधरी,श्रीभगवान सिंह, लव पांडेय, जितु चौरसिया, अजय सिंह,अशोक सिंह,राजेन्द्र गुप्ता, मुन्ना सिंह,निशांत सेंगर आदि सैकडों कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर