Bihar News: आरा में अज्ञात बीमारी से तीन की मौत, पूजा पाठ कर अपने देवता को खुश करने में लगे हैं ग्रामीण

Bihar News: बिहार के भोजपुर में तीन दिनों के अंदर एक ही टोला के 3 लोगों की डायरिया के लक्षण वाली बीमारी से मौत हो गई है. इसमें 2 मासूम भी शामिल हैं. करीब 12 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं. गांव के कुछ लोग इसे दैवीय प्रकोप, भूत-प्रेत, गौराया देवता के नाराज होने की बात, जादू टोना का असर मान रहे हैं.

Bihar News: बिहार के भोजपुर में तीन दिनों के अंदर एक ही टोला के 3 लोगों की डायरिया के लक्षण वाली बीमारी से मौत हो गई है. इसमें 2 मासूम भी शामिल हैं. करीब 12 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं. गांव के कुछ लोग इसे दैवीय प्रकोप, भूत-प्रेत, गौराया देवता के नाराज होने की बात, जादू टोना का असर मान रहे हैं. कई ग्रामीण तो टोना टोटका से लेकर कई तरह के पूजा पाठ कर अपने देवता को खुश करने में लगे हैं. यह मामला कोईलवर प्रखंड के गीधा गांव के पश्चिमी मुसहर टोला का बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, इस टोला में पैसा इकट्ठा किया जा रहा है, ताकि अपने देवी-देवता की पूजा पाठ कर खुश कर सके. लेकिन तीनों की मौत पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसे लक्षण से हुई है. हालांकि, मेडिकल टीम गांव में लगातार कैंप कर रही है. साथ ही डोर टू डोर जाकर बच्चों और महिलाओं को चेक किया रहा है.

Also Read: बिहार में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल वाले फरार

इस बीमारी से तीन की मौत, नवजात भी चपेट में आए

मृतकों में कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा गांव के पश्चिम टोला निवासी स्व. बेंगा मुसहर के बेटे सिनोध मुसहर, पताली मुसहर के बेटे महेश उर्फ उमेश मुसहर और ददन मुसहर की बेटी मटरी कुमारी शामिल है. जबकि इलाजरत लोगों में शैलेश कुमार, रीता कुमारी, निहारिका कुमारी, सत्या कुमार, सोनी देवी, मिथलेश कुमार और अंकुश कुमार आदि शामिल हैं. कुछ नवजात शिशु भी हैं जिनको हल्की दस्त की शिकायत है.

गांव में चिकित्सक कर रहें कैंप

चिकित्सकों ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिलने के बाद इस इलाके में शिविर लगाकर रोगियों का इलाज किया जा रहा है. जरूरतमंद लोगों को स्लाइन भी चढ़ाए जा रहे हैं. लगातार सात से दस लोगों की मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है. कुछ लोगों को दस्त और कुछ लोगों को उल्टी की शिकायत थी जो अभी कंट्रोल में है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >