आरा : बिहार सरकार द्वारा सहयोग शिविर कल होगा आयोजन, पंचायत स्तर पर मिलेगा समस्याओं का समाधान

बिहार सरकार की 'सहयोग शिविर' योजना तरारी में लागू हो रही है. शंकरडीह और बागर पंचायत में आज आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का पंचायत स्तर पर ही समाधान करना है. विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जमीन, प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास योजना, बिजली, और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाएगा.

Arrah News : तरारी में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “सहयोग शिविर” के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह तैयार है. इस क्रम में मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत शंकरडीह और बागर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा.

प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जुलाई को आयोजित होने वाले इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि शिविर में पीरो अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय, विद्युत कनीय अभियंता विमलेश कुमार भारती, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय कांत चौधरी, अंचल अधिकारी (सीओ), कृषि पदाधिकारी आयुष मिश्रा, सीडीपीओ अनिता चौधरी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

उन्होंने बताया कि इस सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि लोगों को प्रखंड या अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें.

शिविर में जमीन संबंधी मामलों, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद, बिजली से जुड़ी समस्याएं, नाली-गली निर्माण, कन्या विवाह योजना, किसान आईडी, किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निपटारा किया जाएगा.

प्रखंड प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan tripathi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >