Bihar: भोजपुर में अहले सुबह फायरिंग, बाप-बेटे की मौत

bihar: बिहार में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के गांव में मंगलवार की सुबह हुई फायरिंग में एक किसान की मौत हो गयी, जबकि उसके बेटे की मौत इलाज के दौरान हुई है.

Bihar: आरा. भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के सदर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव में अहले सुबह फायरिंग की वारदात हुई है. पांच की संख्या में आये हथियार से लैस अपराधियों ने रघुनीपुर निवासी रामाधार सिंह व उसके पुत्र मुकेश सिंह को गोली मार दी. इस गोलीबारी में रामाधार सिंह की मौत मौके पर ही हो गई है. उसका 30 वर्षीय पुत्र मुकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि रामाधार सिंह खेत में कटनी कर रहे थे. उसी वक्त अपराधी आये और फायरिंग करने लगे. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हत्या का कारण की जांच हो रही है. गांव के लोगों का कहना है कि यह गोलीबार आपसी विवाद के कारण हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पूरे मामले की चल रही जांच

पूरे मामले पर भोजपुर पुलिस एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक रामाधार यादव और उसका बेटा मुकेश यादव हैं, जो आज सुबह अपने खेत में गेहूं काटने गए थे, तभी इनके परिचित वहां आए और पिता-पुत्र पर गोलियां चला दी, जिससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई. एसपी ने बताया कि मृतक के अपने ही पाटीदार से पूर्व से ही आपसी विवाद चल रहा था और इस दौरान कई हत्याएं भी हुई थी. उसमें रामाधार यादव हत्या के मामले में जेल भी जा चुका था और वह जमानत पर छूट कर बाहर आया था. जहां आज सुबह उसका भतीजा कुछ अन्य अपराधियों के साथ मिलकर दोनों पिता पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिससे दोनों की मौत हो गई. उदवंतनगर थानाध्यक्ष व पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं, और तत्काल एक टीम गठन कर अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

Also Read: बिहार में अपनी पारंपरिक सीटों से भी बेदखल हो गयी कांग्रेस, जानें कन्हैया के साथ क्या हुआ खेला

बजाज फाइनेंस कर्मी की हत्या में पुलिस कार्रवाई

इधर, मुफस्सिल थाना अंतर्गत सारंगपुर गांव के समीप रविवार की शाम बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मी मुकेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न स्रोतों से सूचना इकट्ठा कर घटना के उद्भेदन जुट गयी है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि रविवार की संध्या करीब छह बजे के आसपास मुफस्सिल थाना अंतर्गत सारंगपुर गांव के थोड़ा पहले स्वस्तिक ईंट भट्ठा के पास एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना स्थानीय पुलिस को प्राप्त होती है.

पुलिस टीम गठित, चार नामजद

सूचना प्राप्त होते ही थाना गश्ती, थानाध्यक्ष और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर थोड़ी देर में पहुंचे हैं. वहां ज्ञात होता है कि भेल डुमरा के रहने वाले मुकेश कुमार सिंह, पिता शंकर सिंह को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा सिर में गोली मार दी गयी, जिनको बाद में पुलिस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर के द्वारा यह सूचित किया गया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है. घटना के कारण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे और अन्य स्रोत से सूचना इकट्ठा करके घटना के उद्वेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है और जल्द- से- जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम ने कार्य आरंभ कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर