Bihar News: आरा में बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी…

Bihar Crime News: आरा के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में आरोपीयों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी है. जिससे एक भाई की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई. दुसरा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.

Bihar Crime News: आरा के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में आरोपीयों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी है. जिससे एक भाई की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई. दुसरा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान पेरहाप निवासी 52 वर्षीय कमलेश राय के रूप में की गई है. वहीं मंनोरंजन राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.

जानकारी के मुताबिक मृतक कमलेश राय पर अप्रैल में भी आरोपियों के द्वारा उनके घर पर गोलीबारी की गई थी. जिसमें वे जख्मी हुए थे तथा उनका पुत्र आदित्य कुमार की मृत्यु हो गई थी.

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. गोलीबारी की खबर जैसे हीं गाँव में पहुंची घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. बदमाशों ने क्यों गोली मारी है, इसके पीछे की वजह क्या है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मौके पर पहुंच जांच मे जुट गई है.

Also Read:  समस्तीपुर में नवविवाहिता ने नदी में लगाई छलांग, हुई मौत, पति से चल रहा था अनबन…

आरा में मड़ई के खंभे पर लटका मिला युवक का शव

स्थानीय थाना क्षेत्र के लाल बिहारी सिंह टोला मोड़ के समीप रविवार को एक 40 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत जगदीशपुर थाने को दी. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. युवक के शव की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के अगरुआ गांव निवासी स्व नंद किशोर यादव के 40 वर्षीय पुत्र सुभाष यादव के रूप में हुई है. युवक की हत्या कर शव लटकाने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

रविवार की सुबह जैसे ही युवक की हत्या कर शव को लाल बिहारी सिंह टोला मोड़ से कुछ दूरी पर एक मड़ई के पास बास के खंभे में लटकाने की बात की हल्ला हुई. काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस घटना की हर स्तर से जांच कर रही है. युवक का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गयी है.

ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >