Bihar Bhumi: इस जिले के CO और राजस्व कर्मचारी पर गिरेगी गाज! गैर मजरूआ जमीन की जमाबंदी का आरोप

Bihar Bhumi: बिहार के आरा में फर्जी तरीके से जमाबंदी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं. गैर मजरूआ जमीन की जमाबंदी के बाद फर्जी तरीके से बिक्री का भी आरोप है. डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Bhumi: बिहार में भूमि सर्वे का काम जारी है. इसी क्रम में जमाबंदी को लेकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. अब इस मामले में सीओ और राजस्व अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. दरअसल, आरा सदर अंचल में सरकारी जमीन की फर्जी जमाबंदी का मामला सामने आया था, जिसके बाद डीएम पूरी तरह से एक्शन में आ गए हैं. मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने एडीएम डॉ. शशि शेखर को तुरंत इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जांच को तेजी से पूरा करने की भी बात कही गई है. आरा डीएम के इस आदेश के बाद सरकारी जमीन का फर्जीवाड़ा करने के मामले में शामिल पदाधिकारी, कर्मचारियों और अवैध लाभ लेने वालों में हड़कंप मच गया है.

गैर मजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी

फर्जी तरीके से जमाबंदी का यह मामला साल 2021 का बताया जा रहा है. पूरा मामला आरा शहर के मोती सिनेमा हाल के सामने राजेंद्र नगर मोहल्ला में स्थित जमीन से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार, इस जमीन का खाता 1083 खेसरा 2380 और 2379 और थाना नम्बर 237 है. यह जमीन गैर मजरूआ है. इस जमीन को किसी भी कीमत पर किसी निजी व्यक्ति के नाम पर जमाबंदी कायम नहीं की जा सकती है. इसके बावजूद तब के सीओ राजकुमार ने 2021 में पांच लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से जमाबंदी कायम कर दी.

इन लोगों के नाम जमाबंदी

जानकारी के अनुसार, जिन लोगों के नाम पर गैर मजरूआ जमीन की जमाबंदी कायम की गई, उनमें रंजीत बहादुर माथुर, इंद्रजीत बहादुर माथुर, किशोर चंद्र माथुर, गिरजा बहादुर माथुर और गिरिराज बहादुर माथुर शामिल हैं. सभी बाबू बाजार के रहने वाले हैं. साल 2022 से इन जमीनों की खरीद बिक्री भी शुरू हो गई थी. इसके अलावा सीओ ने अपने मन से जमीन का रकबा भी बढ़ा दिया. अब जांच के बाद ही पूरी तरह मामले का खुलासा होगा और दोषी पर बड़ी कार्रवाई होगी.

दिए गए हैं जांच के निर्देश

भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने इसको लेकर बताया, “आरा सदर अंचल क्षेत्र में अवैध ढंग से सरकारी जमीन की जमाबंदी करने वालों के खिलाफ जांच का निर्देश दिया गया है. इस तरह का अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी. एडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है.”

ALSO READ: Bihar Teacher: बिहार के 21 शिक्षकों पर गिरी गाज, फर्जी तरीके से नौकरी लेने का आरोप, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर