भोजपुर में अगले 2-3 घंटे का मौसम अलर्ट, कोईलवर-बड़हरा में बारिश और वज्रपात की संभावना

Bhojpur Weather Alert : मौसम विभाग ने भोजपुर जिले के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है. अगले 2-3 घंटों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की प्रबल संभावना है, खासकर कोईलवर और बड़हरा क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

Bhojpur Weather Alert : भोजपुर जिले के लोगों के लिए मौसम विभाग ने तत्कालिक चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.

कोईलवर और बड़हरा में ज्यादा असर की संभावना

मौसम विभाग के अलर्ट में भोजपुर के कोईलवर और बड़हरा प्रखंड को प्रभावित क्षेत्रों में शामिल किया गया है. इन इलाकों में अचानक मौसम खराब होने के साथ बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.

IMD की चेतावनी

छह जिलों में भी जारी हुआ अलर्ट

भोजपुर के अलावा गोपालगंज, पटना, सारण, सीवान और वैशाली जिले के कुछ हिस्सों में भी अगले दो से तीन घंटे के दौरान मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जतायी गयी है. इन क्षेत्रों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

वज्रपात के दौरान खुले स्थान से रहें दूर

गरज-चमक और वज्रपात की आशंका के बीच लोगों को खुले मैदान, खेत, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गयी है. मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहना बेहतर है. तेज हवा के दौरान कमजोर पेड़ों और अस्थायी संरचनाओं से भी दूरी बनाए रखने की जरूरत है.

किसानों को भी सतर्क रहने की जरूरत

बारिश और तेज हवा की संभावना को देखते हुए किसानों को खुले में रखी फसल और कृषि सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है. खेत में काम कर रहे लोगों को गरज-चमक शुरू होते ही काम रोककर सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए.

मौसम बिगड़ने पर सावधानी ही बचाव

अचानक बारिश, तेज हवा और वज्रपात के दौरान थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रभावित इलाकों के लोगों को अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए और मौसम में सुधार होने तक सतर्क रहना चाहिए.

Also Read : आरा में 2375 फाइलेरिया मरीज, 1175 को मिली एमएमडीपी किट, जानें बीमारी से बचाव की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >