भोजपुर के इन गांवों को मिली सड़क की सौगात, 2.80 करोड़ की तीन योजनाओं का हुआ उद्घाटन

बिहार सरकार के मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने भोजपुर जिले में 2 करोड़ 80 लाख से अधिक की लागत वाली तीन सड़क निर्माण योजनाओं का उद्घाटन किया है. इन योजनाओं से जगदीशपुर और पीरो प्रखंड के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी.

Bhojpur Road Construction Projects : योजना एवं विकास मंत्री ने जगदीशपुर विधानसभा अंतर्गत 2 करोड़ 80 हजार 100 रूपये से निर्मित तीन योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया, जिसके तहत मंगलवार को गहबर टोला स्थित पुराने पंचायत भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने यह उद्घाटन संपन्न किया.

पीरो प्रखंड के अंतर्गत होने वाले पीसीसी निर्माण कार्य

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्री ने जगदीशपुर विधानसभा अंतर्गत पीरो प्रखंड के लमारी टोला से गहबर टोला पंचायत भवन तक पीसीसी निर्माण कार्य तथा रामनारायण टोला (महतो टोला) से अकरुआ तक पीसीसी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया.

जगदीशपुर प्रखंड की योजना का विवरण

इसके साथ ही जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत NH30 से डीलियाँ टोला (नोनिया बिंद टोली) तक पीसीसी कार्य का भी उद्घाटन सम्पन्न हुआ, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी.

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधि और नेतागण

इस कार्यक्रम में जदयू के जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनुप पटेल, पीरो प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी के साथ पीरो प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

Also Read : गया जी में श्रद्धालुओं के लिए बन रही 94.5 करोड़ की आधुनिक धर्मशाला, पार्किंग से डॉरमेट्री तक होंगी ये खास सुविधाएं

उपस्थित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण

उद्घाटन समारोह के दौरान दीपू कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, बालाजी सत्संगी, राजेश प्रजापति, बीरेंद्र साह, सुनीता देवी, उषा देवी, सोनी खातून, फेकनी देवी, पिंकी पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >