भोजपुर में नदी किनारे झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

Woman Dead Body Found : भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सुखी नदी के किनारे झाड़ियों से अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव की पहचान नहीं हो सकी है.

Woman Dead Body Found : भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सुखी नदी के किनारे झाड़ियों से अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस और एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर हत्या, दुर्घटना समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी है.

Bhojpur Crime News: सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ते ही मची अफरा-तफरी

बड़हरा थाना क्षेत्र के बभनगावां एवं इंग्लिश गांव के बीच स्थित पुल के समीप सुखी नदी की झाड़ियों में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.

Bhojpur News : थाना सीमा को लेकर एक घंटे तक बना रहा असमंजस

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह झाड़ियों में शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सबसे पहले बबूरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि कुछ देर बाद बड़हरा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है, इसे लेकर सीमांकन को लेकर कुछ समय तक असमंजस की स्थिति बनी रही. इसी कारण करीब एक घंटे तक कार्रवाई प्रभावित रही. बाद में बड़हरा थाना पुलिस ने मामले की जिम्मेदारी संभालते हुए जांच शुरू की.

Arrah News : एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया. इसके बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया.

महिला की पहचान नहीं, पैर पर मिला जलने जैसा निशान

पुलिस के अनुसार, मृत महिला के बाएं पैर पर जलने जैसा एक निशान मिला है. हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों से भी आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा

थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल हत्या, दुर्घटना अथवा अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों और घटना की वास्तविकता के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा.

Also Read : बक्सर पुलिस ने ओम पांडेय के हत्यारों की पहचान की, संदिग्ध लड़कियों से पूछताछ पूरी, जल्द होगा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumar sing

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >