भोजपुर में होनेवाली ‘बहुजन महापंचायत’ स्थगित, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, जानें पूरा मामल

Bhojpur Bahujan Mahapanchayat Postponed : भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के बौलीपुर में 5 जुलाई को प्रस्तावित बहुजन महापंचायत को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया है.

Bhojpur Bahujan Mahapanchayat Postponed : भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के बौलीपुर में 5 जुलाई को प्रस्तावित बहुजन महापंचायत को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया है. आयोजन समिति ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अगली तिथि घोषित होने तक कार्यक्रम टालने का निर्णय लिया है.

Bhojpur news : एनओसी की मांग पर प्रशासन ने जताई आपत्ति

शनिवार को जगदीशपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष और जगदेव सेना भोजपुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर महतो की मौजूदगी में आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई. समिति ने महापंचायत के आयोजन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने की मांग की.

Arrah news : भीड़ और कानून-व्यवस्था का दिया गया हवाला

प्रशासनिक अधिकारियों ने वरीय अधिकारियों से चर्चा के बाद भीड़ और कानून-व्यवस्था की आशंका का हवाला देते हुए कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया. अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रस्तावित आयोजन स्थल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है.

कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसला

इसके बाद नयकाटोला के मुखिया उमेश कुमार सिंह के आवास पर आयोजन समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने और क्षेत्र में धारा 144 लागू होने की संभावना को देखते हुए सर्वसम्मति से बहुजन महापंचायत को अगली तिथि घोषित होने तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया.

अगली तारीख की जल्द होगी घोषणा

आयोजन समिति ने बताया कि नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी. बैठक में अभिषेक मेहता, प्रेम मौर्य, अभिषेक सिन्हा, मुलायम सिंह, अरबिंद जी, योगेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे.

Also Read : भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने नेपाल से निकला युवक, 242 KM पैदल यात्रा कर भोजपुर जिला में किया प्रवेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh kr

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >