पिता-पुत्र की हत्या में फरार चल रहे पांच आरोपितों के घरों की कुर्की-जब्ती

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव निवासी पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड के फरार पांच आरोपितों के घरों पर कानून का हथौड़ा चल गया.

आरा. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव निवासी पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड के फरार पांच आरोपितों के घरों पर कानून का हथौड़ा चल गया. कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पांचों अभियुक्तों के घरों की कुर्की-जब्ती की गयी. पुलिस अधीक्षक राज की उपस्थिति में कुर्की की कार्रवाई की गयी. मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात उदवंतनगर के राजस्व अधिकारी और थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश की देखरेख में पुलिस द्वारा रघुनीपुर और संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव के रहने वाले पांचों आरोपितों के घरों की विधिवत कुर्की-जब्ती की गयी. उस दौरान पुलिस घर के सामान जब्त करने के साथ ही घर की चौखट और खिड़की दरवाजे तक उखाड़ ले गयी. इन आरोपितों में संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव निवासी कामता सिंह के पुत्र तेज बहादुर और वीर बहादुर, जबकि उदवंतनगर थाने के रघुनीपुर गांव नीतीश कुमार, सुरेश यादव और धर्मेंद्र यादव शामिल हैं. रविवार को अभियुक्तों के घरों में इश्तेहार चिपकाया गया था. उसके बाद भी सरेंडर नहीं करने की स्थिति में शनिवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के बाद एसपी द्वारा हत्या की घटनास्थल का जायजा लिया गया और विवादित भूमि का स्थल निरीक्षण भी किया गया. बता दें कि जमीन विवाद और वर्चस्व को लेकर चल रही जंग में पिछले साल दो अप्रैल की सुबह रघुनीपुर गांव निवासी रामाधार यादव और उनके पुत्र मुकेश यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. खेत में काम कर रहे दोनों पिता-पुत्र को गोलियों से भून दिया गया था. घटना के बाद भाग रहे अभियुक्तों की ओर से छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग भी कर दी गयी थी. उस दौरान पुलिस की अभियुक्तों के साथ मुठभेड़ भी हुई थी. तब गोली लगने के बाद मुख्य अभियुक्त विनोद यादव सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था. हत्या कांड को लेकर रामाधार यादव की बहू के बयान पर उसी गांव के विनोद यादव, उसके परिजनों और रिश्तेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर