एनडीए की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

एनडीए की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जगदीशपुर ब्लॉक मोड़ के समीप एक रिसोर्ट में हुई.

जगदीशपुर. एनडीए की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जगदीशपुर ब्लॉक मोड़ के समीप संगम रिसोर्ट मे हुई. सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत सरकार के मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि एनडीए की कार्यकर्ता चट्टानी एकता की तरह मजबूत है. एनडीए की सरकार दलित महादलित पिछड़ा अति पिछड़ा सहित अन्य के लिए सैकड़ों योजना चला रही हैं, वृद्धा पेंशन, आवास, 125 यूनिट फ्री बिजली सहित कई लाभकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. कार्यकर्ताओं को एनडीए के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए घर घर जाकर लोगों से उपलब्धियों और योजनाओं के बारे म समझाने बताने की बात कही गयी. उन्होंने कहा कि बूथ पर बीएलओ दो साथियों को मजबूती के साथ कार्य करने की जरूरत है. अन्य कई वक्ताओं ने भी सम्मेलन को संबोधित किया. संबोधित करने वालो मे मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री संतोष कुमार सिंह, पूर्व मंत्री अशोक राम, बिहार विधान परिषद के सदस्य पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, रेखा गुप्ता, लोजपा के बिहार राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे, विधान परिषद के उप नेता ललन सर्राफ, जदयू संगठन के प्रभारी राजकिशोर दांगी, कार्यक्रम प्रभारी विद्यानंद विकल सहित अन्य थे. सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज एवम मंच संचालन जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया, सम्मेलन मे लोजपा के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रालोमो जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी सूर्यवंशी कुशवाहा, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अनूप पटेल, पिरो प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष छोटन कुशवाहा, लाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, हम पार्टी प्रखंड अध्यक्ष विकास कुशवाहा, पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता, पूर्व प्रत्याशी सुषुमलता कुशवाहा, छात्र प्रदेश सचिव अंकुर कुशवाहा, मन जी चौधरी, संजय यादव, आलोक राय, डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, सुनील सिंह, अभिषेक मेहता, प्रवीण राम, संजय पासवान, अशोक राय, वीरेंद्र शाह, राम पुलिस पासवान, महिला नेत्री पुष्पा कुशवाहा, सुमन कुमारी, सोनी खातून दुर्गा कुमारी, सोनम पटेल सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर