कुख्यात नक्सली संतोष पासवान गिरफ्तार

संतोष पासवान पर भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद में अलग-अलग करीब दर्जनभर मामले हैं दर्ज

पीरो.

भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब दर्जन भर नक्सली कांडों के अभियुक्त कुख्यात नक्सली संतोष पासवान को पीरो थाना क्षेत्र के जैसीडीह गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने प्रेस को बताया कि गत 15 अक्टूबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में अलग-अलग नक्सली वारदातों का अभियुक्त कुख्यात संतोष पासवान जैसीडीह स्थित अपने घर में छुपा हुआ है. सूचना मिलने के बाद पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने जैसीडीह गांव में छापेमारी कर संतोष पासवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. एसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है. संतोष पासवान के खिलाफ अलग-अलग नक्सली और संगीन वारदातों से जुड़े चरपोखरी थाना कांड संख्या 198/15, कांड संख्या 198/13, कांड संख्या 156/13, पीरो ( हसनबाजार ओपी) कांड संख्या 256/19, तरारी थाना कांड संख्या 59/05, पीरो थाना कांड संख्या 175/22, चरपोखरी थाना कांड संख्या 184/17, बरुण (औरंगाबाद) थाना कांड संख्या 470/23, 471/23 और रोहतास जिले के नोखा थाना में कांड संख्या 312/23 दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >