गड़हनी में मिठाई दुकान पर फायरिंग में शामिल अपराधी गिरफ्तार, जेल

पुलिस ने डीआइयू टीम के साथ छापेमारी कर हथियार के साथ किया गिरफ्तार

गड़हनी. गड़हनी बाजार पर 26 अप्रैल को मिठाई दुकान गोकुल स्वीट्स पर फायरिंग में शामिल दोनों अपराधियों को गुरुवार को गड़हनी पुलिस ने डीआइयू टीम के साथ छापेमारी कर हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी के बाद एसपी के समक्ष पेशी हुई, जिसमें एसपी नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी एक बड़ौरा निवासी बिनय यादव का पुत्र विकास यादव व दूसरा सेमरांव के दुलउर तोला निवासी भीम यादव है. दोनों किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली. गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने अगिआंव बनकट रोड में पहरपुर नहर पर घेर कर गिरफ्तार किया गया. दोनों के पास से एक पिस्टल, जिससे मिठाई दुकान पर फायर किया था. तीन कारतूस, दो किलो 100 ग्राम गांजा व एक बाइक बरामद की गयी. बताया कि पूर्व के 6 कांडों में विकास यादव अभियुक्त है व भीम यादव भी तीन कांड में अभियुक्त हैं. दोनों अपराधी छवि के व्यक्ति है. पूर्व के 2018 में गड़हनी मिठाई दुकानदार की हत्या सहित कई मामलों में जेल भी जा चुका हैं. 26 अप्रैल को मिठाई दुकान गड़हनी में फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की थी और फरार हो गया था, जिसको ले कांड संख्या 70/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज था. वहीं फरार होने के बाद मिठाई दुकानदार को केस मैनेज करने को ले धमकी दे रहा था. पुलिस के लिए पांच दिनों से सर दर्द बना हुआ था, लेकिन बुधवार को सफलता हाथ लगने के बाद पुलिस चैन की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.