आरा में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवा की चपेट में आई स्कूटी में पत्नी की मौत, पति घायल

Arrah Road Accident: आरा के नवादा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए. आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

Arrah Road Accident:(वसीम)आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह एक बेलगाम हाईवा ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहे पति गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज चंदवा स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया. मृतका के शव को सड़क पर रखकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया और हाईवा के शीशे तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया.

पुलिस मौके पर पहुंची, समझाने में जुटी
सड़क जाम की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए.

गांव से आरा आ रहे थे दंपति
जानकारी के अनुसार मृतका और घायल पति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के निवासी हैं. सोमवार सुबह दोनों स्कूटी से अपने गांव से आरा आ रहे थे. इसी दौरान चंदवा सूर्य मंदिर के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ.

Also Read: बक्सर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट: मानसून से पहले नैनीजोर में कटाव रोधी कार्य ध्वस्त, लोगों का फूटा गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >