आरा : श्री त्रिदंडी देव कॉलेज में अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण की तैयारी तेज, टोपोग्राफिकल सर्वे पूरा

Arrah News : आरा के श्री त्रिदंडी देव कॉलेज में अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण की परियोजना ने गति पकड़ी है. अमूल्य डिज़ाइनर्स एंड इंजीनियर्स की टीम ने टोपोग्राफिकल सर्वे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. यह निर्माण शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयां देगा.

Arrah News : आरा के श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रस्तावित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण परियोजना की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. सोमवार को अमूल्य डिज़ाइनर्स एंड इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड, पटना की तकनीकी टीम ने निर्माण स्थल का टोपोग्राफिकल सर्वे सफलतापूर्वक पूरा किया. इस सर्वे के आधार पर ऑडिटोरियम का वैज्ञानिक एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप विस्तृत डिज़ाइन तैयार किया जाएगा. सर्वेक्षण कार्य का नेतृत्व कंपनी के निदेशक मुकेश नारायण सिन्हा ने किया. इस दौरान निर्माण स्थल की भौगोलिक एवं स्थलाकृतिक स्थिति, भूमि का स्तर, माप, ढाल तथा अन्य आवश्यक तकनीकी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन किया गया.

शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगी गति

महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रस्तावित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण से संस्थान को आधुनिक आधारभूत संरचना मिलेगी. इसके बनने के बाद राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, सेमिनार, कार्यशालाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व्याख्यानमालाओं तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन बेहतर सुविधाओं के साथ किया जा सकेगा. इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास को नई गति मिलेगी.

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर भरोसा

इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य संतोष तिवारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पूज्य स्वामी जी की कृपा से महाविद्यालय निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शैलेंद्र चतुर्वेदी द्वारा डॉ. गुलाब फलाहारी को सौंपी गई जिम्मेदारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ेगी.

निर्धारित समय-सीमा में होगा कार्य

महाविद्यालय प्रशासन ने अमूल्य डिज़ाइनर्स एंड इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड की तकनीकी टीम के कार्य की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना के आगामी सभी चरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे. प्रशासन ने इसे महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया.

Also Read :आरा : पांच महीने बाद बना बिहिया लाइन नहर पुल, तरारी के लोगों को मिली बड़ी राहत




प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashutosh pandey

Published by: Kumarsuryakant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >