arrah news : अज्ञात वाहन से टकरायी बाइक, युवक की मौत

arrah news : चरपोखरी थाने के ध्यानी टोला स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

आरा. आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव निवासी लाल बिहारी सिंह का 27 वर्षीय पुत्र सोनू यादव है. बताया जाता है कि सोनू यादव शनिवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव किसी काम से गया था. शनिवार की शाम जब वह बाइक द्वारा वापस घर लौट रहा था. उसी दौरान ध्यानी टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गयी. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय थाना वहां पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाइयों में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में मां, पत्नी व एक पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां, पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >