Arrah News: भोजपुर में बढ़ेगी विकास की रफ्तार, उदवंतनगर में 31.20 करोड़ से बनेगा राष्ट्रीय स्तर का एक्वा पार्क

Arrah News: भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने उदवंतनगर के कारीसाथ में बनने वाले भव्य एक्वा पार्क का निरीक्षण किया, वहीं ज़ूम मीटिंग के जरिए जिले के डिग्री कॉलेजों में सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर बहाल करने की समीक्षा की.

Arrah News (नरेंद्र प्रसाद सिंह): भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड स्थित वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कारीसाथ में अत्याधुनिक समेकित एक्वा पार्क का निर्माण कराया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 3120.92 लाख रुपये की लागत आएगी. जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की.

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बनेगा पार्क

यह परियोजना डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत विकसित की जाएगी . इसके लिए भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय से प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है. पूर्व में जिला प्रशासन के सहयोग से प्रक्षेत्र का सीमांकन कार्य पूरा किया जा चुका है.

17 अवयवों का होगा निर्माण

समेकित एक्वा पार्क के अंतर्गत 32 एकड़ क्षेत्र में 17 विभिन्न अवयवों का निर्माण किया जाएगा.

परियोजना में कार्प हैचरी, आरएएस फिश फीड मिल, जल गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला, मछलियों की स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला तथा प्रशासनिक भवन समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

जलकृषि पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों के अनुसार यह एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान होगा . इसके विकसित होने से राज्य में जलकृषि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी.

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी को परियोजना निर्माण से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी.

समयबद्ध तरीके से पूरा होगा कार्य

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया.

इस मौके पर कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल आरा, भूमि सुधार उप समाहर्ता आरा सदर, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >