आरा: मद्यनिषेध विभाग ने स्कॉर्पियो से बरामद की 311 लीटर विदेशी शराब, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Arrah News : आरा जिले में मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से लाई जा रही 311 लीटर विदेशी शराब को एक स्कॉर्पियो से जब्त किया है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है.

Arrah News : आरा के डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर की ओर ले जाई जा रही है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. 10 जुलाई (शुक्रवार) को वाहन जांच के क्रम में मोहनियां-आरा हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर मोड़ के पास से एक महिंद्रा स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई. वाहन पर पश्चिम बंगाल का निबंधन संख्या अंकित पाया गया.

दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया सुपुर्द

वाहन के चालक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्र के बथान वार्ड नंबर-8 निवासी ददन चौधरी के पुत्र धनजी चौधरी एवं उसी थाना क्षेत्र के बुढ़वल वार्ड नंबर-तीन निवासी भिखारी सिंह के पुत्र विक्की कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है. उक्त वाहन से 1728 पीस में 311.040 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 4 लाख के करीब आंका गया है. जब्त शराब को उत्तर प्रदेश से भोजपुर में लाया जा रहा था.

छापेमारी दल में कई पुलिस अधिकारी रहे शामिल

छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक राणा विकास कुमार के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

Also Read : आरा में नगर निगम की लापरवाही : करोड़ों खर्च के बाद भी सड़क पर फैला कचरा; सफाई व्यवस्था फेल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >