आरा सदर अंचल में अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त

Arrah News: आरा सदर अंचल में जिलाधिकारी के निर्देश पर चंदवा से गिरिजा मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए और सरकारी भूमि खाली कराई गई. पुलिस बल की मौजूदगी रही. प्रशासन ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Arrah News: (नरेंद्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर आरा सदर अंचल क्षेत्र में चंदवा से गिरिजा मोड़ तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया. अभियान का नेतृत्व आरा सदर के अंचलाधिकारी द्वारा किया गया. कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया गया.

पुलिस बल की रही तैनाती

अभियान के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी.

प्रशासन की सख्त चेतावनी

अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था और सरकारी भूमि की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Also Read: TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगा शेड्यूल, आंदोलन नहीं, तैयारी पर दें ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >