Arrah News : रोडरेज को लेकर विवाद, घर में घुसकर दंपती को बेरहमी से पीटा; अस्पताल में भर्ती

जमीरा गांव में बुधवार की सुबह रोडरेज (सड़क पर विवाद) को लेकर एक दंपती की बेरहमी से पिटाई कर दी गई.

Arrah News : (वसीम) भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में बुधवार की सुबह रोडरेज (सड़क पर विवाद) को लेकर एक दंपती की बेरहमी से पिटाई कर दी गई. घर में घुसकर किए गए इस हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बाइक से भतीजे को मारी ठोकर, टोकने पर बढ़ा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में जमीरा गांव निवासी 40 वर्षीय शंभू नाथ प्रसाद और उनकी 22 वर्षीया पत्नी सविता देवी शामिल हैं. पीड़ित शंभू नाथ प्रसाद ने बताया कि बुधवार सुबह पड़ोस का ही एक युवक अपनी बाइक को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनके घर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान गली में बाहर खड़े उनके मासूम भतीजे को बाइक से ठोकर लग गई.

हिदायत दी तो भड़क उठा युवक

ठोकर लगने के बाद जब शंभू नाथ प्रसाद ने युवक को हिदायत दी और कहा कि“गाड़ी थोड़ी धीरे और देखकर चलाया करो”, तो बाइक सवार युवक बुरी तरह भड़क गया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई.

घर में घुसकर महिला और पति पर हमला किया

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी युवक ने अपने पिता और बेटे को भी बुला लिया. इसके बाद तीनों ने मिलकर शंभू नाथ प्रसाद के घर में धावा बोल दिया. आरोपियों ने घर में घुसकर पहले शंभू नाथ की पत्नी सविता देवी की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी. जब पत्नी को बचाने के लिए शंभू नाथ प्रसाद बीच-बचाव करने आगे आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनकी भी जमकर पिटाई कर दी. इस हिंसक हमले में दंपति लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े.

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

“जमीरा गांव में बाइक की टक्कर और मारपीट की सूचना मिली है. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पुलिस ने पीड़ितों का बयान दर्ज कर लिया है और अपने स्तर से मामले की गहन छानबीन कर रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read :आरा में बेलगाम स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंदा, मौके पर मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का सड़क जाम और आगजनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: raginisharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >