आरा में मनरेगा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! बिना काम कराए निकाली गई राशि, देखते रह गए गरीब

आरा जिले के अगिआंव प्रखंड स्थित पवार पंचायत में मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े का आरोप लगा है. बिना काम कराए पहली किस्त की राशि निकाल ली गई, जबकि दूसरी किस्त के लिए फर्जी हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक कराए जा रहे हैं. मामले की शिकायत जिलाधिकारी और लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से की गई है.

Arrah News: (नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट) जिले में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिना काम कराए ही मजदूरों के नाम पर राशि निकाल ली गई, जबकि गरीब लाभुक सिर्फ देखते रह गए. मामला अगिआंव प्रखंड के पवार पंचायत का बताया जा रहा है, जहां योजना में फर्जी हाजिरी और गलत तरीके से भुगतान किए जाने की शिकायत सामने आई है.

बिना काम के ही निकाली गई पहली किस्त

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में किसी प्रकार का कार्य कराए बिना ही मनरेगा योजना की प्रथम किस्त की राशि निकाल ली गई. इतना ही नहीं, अब दूसरी किस्त की राशि निकालने के लिए भी फर्जी तरीके से हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक कराने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि केवल अपने करीबी लोगों से हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक कराकर करीब 10 लाख रुपये की राशि निकालने की योजना बनाई गई है.

योजना के उद्देश्य पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह फर्जीवाड़ा कर योजना की राशि निकाली जाती रही, तो सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा. गरीब मजदूरों को रोजगार मिलने के बजाय वे योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे.

अधिकारियों से जांच की मांग

मामले को लेकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की गई है. शिकायतकर्ताओं ने दोषियों पर कार्रवाई करते हुए गरीबों को योजना का वास्तविक लाभ दिलाने की अपील की है.

ALSO READ: बिहार बोर्ड आज जारी करेगा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का रिजल्ट, छात्र यहां देख सकेंगे अपना परिणाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >