Arrah News : 17 मई को होगी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता

Arrah News : 17 मई को होगी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता, आपातकालीन दूरभाष संख्या की गई है जारी

Arrah News (मिथिलेश कुमार) : आरा जिलाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद द्वारा आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई.

15 केंद्रों पर ली जाएगी परीक्षा

परीक्षा दिनांक 17 मई 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:15 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कुल 110 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. ब्रीफिंग के दौरान सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परीक्षार्थी को कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर आदि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

जूता पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश

इस उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रातः 8:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य होगा. साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में हाफ शर्ट,कुर्ती एवं चप्पल पहनकर प्रवेश की अनुमति दी गई है. जूता पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिए जाने का निर्देश दिया गया.

आपातकालीन दूरभाष संख्या की गई है जारी

परीक्षा अवधि में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु समाहरणालय भवन में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है. इस अवसर पर अपर समाहर्ता लोक शिकायत, नगर आयुक्त भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता आरा सदर,जिला शिक्षा पदाधिकारी,सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित थे.

Also Read : आरा में आज:  जानें आरा में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या, मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >