आरा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर: 2 महीने से मॉडल अस्पताल में बंद CCTV, सुरक्षा पर उठे सवाल

Arrah News: आरा के मॉडल अस्पताल में पिछले दो महीनों से CCTV कैमरे खराब पड़े हैं. निगरानी व्यवस्था ठप होने से मरीजों की सुरक्षा और पारदर्शिता प्रभावित हो रही है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा अब तक मरम्मत नहीं कराए जाने पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने मामले की जांच और जल्द सुधार की मांग की है.

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह) भोजपुर शहर के मॉडल अस्पताल में पिछले करीब दो महीनों से सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, लेकिन अब तक इन्हें ठीक कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे किसी तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं और काम नहीं कर रहे हैं. इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसे दुरुस्त कराने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया जा रहा है.

दो दर्जन से अधिक कैमरे बेकार

मॉडल अस्पताल के अंदर दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनका उद्देश्य अस्पताल की हर गतिविधि पर नजर रखना है. इन कैमरों के माध्यम से मरीजों के इलाज, डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी, तथा किसी भी असामाजिक गतिविधि की निगरानी की जानी थी. लेकिन कैमरे बंद रहने से यह पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है और किसी भी घटना की रिकॉर्डिंग संभव नहीं हो पा रही है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

मरीजों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर असर

सीसीटीवी कैमरे अस्पताल में पारदर्शिता बनाए रखने और मरीजों के हितों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं. इनके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि मरीजों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो और उन्हें समय पर उचित इलाज, दवा और जांच की सुविधा मिले. कैमरे बंद रहने से इन सभी व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है और निगरानी तंत्र कमजोर हो गया है.

लापरवाही पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने महत्वपूर्ण उपकरण के खराब होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसे ठीक नहीं कराया जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. वहीं, उच्च अधिकारियों द्वारा भी अब तक इस मामले का संज्ञान नहीं लिया गया है, जबकि जिलाधिकारी समय-समय पर अस्पतालों के निरीक्षण और निर्देश जारी करते रहते हैं.

जानबूझकर खराब रखने का आरोप

कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि कई बार सीसीटीवी कैमरों को जानबूझकर खराब रहने दिया जाता है. इससे एक ओर रिपेयरिंग के नाम पर आर्थिक गड़बड़ी की आशंका रहती है, वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर नहीं रखी जा पाती. ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द सीसीटीवी सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग उठ रही है.

Also Read: बक्सर में 72 शिक्षकों पर गिरी गाज: ई-शिक्षाकोष में गड़बड़ी पर बीईओ ने जारी किया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >