आरा के केशर अस्पताल छापेमारी में गांजा और कारतूस बरामद, प्रशासन ने किया सील

Arrah News:आरा के गिरिजा मोड़ रोड स्थित केशर अस्पताल में जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं. मरीजों की सुरक्षा और जनहित को देखते हुए जिला प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया. यह कार्रवाई दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई.

Arrah News:( नरेंद्र प्रसाद सिंह) आरा में पकड़ी गिरिजा मोड़ रोड पर संचालित केशर अस्पताल की जांच जिला प्रशासन के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा की गई. यह जांच स्थानीय लोगों से प्राप्त शिकायतों और अस्पताल संचालन से जुड़ी सूचनाओं के आधार पर की गई. निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, उपलब्ध अभिलेख, चिकित्सीय संचालन व्यवस्था, निबंधन संबंधी दस्तावेज, मानव संसाधन, चिकित्सकीय सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन सत्यापन किया गया.

जांच में सामने आई कई अनियमितताएं

जांच के क्रम में अस्पताल के संचालन से संबंधित कई अनियमितताएं पाई गईं. कई आवश्यक अभिलेख अधूरे या संदिग्ध पाए गए, वहीं चिकित्सा व्यवस्था और मानकों के पालन में भी कमियां सामने आईं. इसके अलावा स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों की भी जांच की गई, जिनमें प्रथम दृष्टया कई शिकायतें सही पाई गईं। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए.

जनहित में तत्काल प्रभाव से अस्पताल सील

जांच पूरी होने के बाद दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी द्वारा संयुक्त प्रतिवेदन तैयार किया गया. इसके आधार पर जनहित, मरीजों की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए केशर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई.

मामला महिला की मौत से जुड़ा, परिजनों ने किया था हंगामा

विदित हो कि बुधवार को इसी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया था. इस दौरान अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की भी घटना सामने आई थी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी.

प्रशासन की सख्त चेतावनी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध मानकों, आवश्यक अनुमति और नियमों के विरुद्ध संचालित किसी भी स्वास्थ्य संस्थान, क्लिनिक या अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने कहा कि आम लोगों के जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी

इस कार्रवाई के दौरान डीपीएम हेल्थ भोजपुर गुड्डू कुमार सिंह सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. पूरी प्रक्रिया निगरानी में संपन्न कराई गई और सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया गया.

Also Read:बिहार में बदला मौसम का मिजाज, रोहतास में आंधी-बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से दी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >