Arrah News : सुप्रसिद्ध व्यवसायी के निधन से व्यापार जगत व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली.

Arrah News : भोजपुर जिले के जाने-माने, सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रेम पंकज उर्फ लल्लन जी का निधन हो गया है. उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे भोजपुर जिले सहित व्यापार जगत और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है.

सरल स्वभाव और सामाजिक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे ‘लल्लन जी’

प्रेम पंकज उर्फ लल्लन जी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और अद्वितीय सामाजिक सरोकार के लिए पहचाने जाते थे. व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी. उन्होंने अपने परोपकारी कार्यों और शालीन व्यक्तित्व की बदौलत समाज के हर वर्ग में एक विशिष्ट और आदरणीय पहचान बनाई थी. उनके जाने से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले ने एक सच्चा शुभचिंतक खो दिया है.

व्यापार जगत और समाज को अपूरणीय क्षति

लल्लन जी के आकस्मिक निधन को जिले के व्यापार जगत और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है. उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों, राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यवसायियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं.

Also Read : सबका सम्मान, जीवन आसान, अभियान के तहत असनी पंचायत में लगा सहयोग शिविर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >