आरा : पांच महीने बाद बना बिहिया लाइन नहर पुल, तरारी के लोगों को मिली बड़ी राहत

Arrah News: आरा के तरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहिया लाइन नहर पुल की पांच माह बाद मरम्मत होने से लोगों को राहत मिली है. बीडीओ कुंदन कुमार की पहल पर पुल की मरम्मत कराई गई.

Arrah News : आरा के तरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहिया लाइन नहर पुल, जिसे क्षेत्र की जीवन रेखा माना जाता है. पांच माह बाद मरम्मत होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार के प्रयास से पंचायत के षष्ठम वित्त आयोग की राशि से टूटे हुए पुल की मरम्मत कराई गई.

तरारी के लोगों ने जताई खुशी

पुल की मरम्मत हो जाने से तरारी के लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुन्दन कुमार के प्रयास को प्रशंसा किया है. बता दे की 2 फरवरी को ओवरलोड ट्रक के पुल पर चढ़ने के दौरान बगल के हिस्सा ध्वस्त हो गया था. पुल टूट जाने से किसी तरह वाहन चालक खतरे को लेकर पार कर रहे थे.

कभी कभार वहां जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती थी. प्रखंड का अति महत्वपूर्ण पुल के टूट जाने से लोगों की आवागमन में भारी परेशानी हो गई थी. प्रशासन के वाहन को भी आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी. प्रखंड मुख्यालय होने के कारण इस पुल से कई सड़कों से गांव जुड़े हुए थे.

टूटे हुए पुल से किसी तरह यात्रा कर रहे थे लोग

शादी के मौसम में पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी. समस्या काफी गंभीर हो गई थी. ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत को लेकर विधायक से लेकर सांसद और जिला प्रशासन से भी इसकी मरम्मत की मांग किया था. किसी ने ग्रामीणों की मांग पर ध्यान नहीं दिया. टूटे हुए पुल से किसी तरह लोग यात्रा कर रहे थे. पुल का मरम्मती का कार्य हो जाने से लोगों ने खुशी जाहिर किया है.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर: 17 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना, मां ने कहा- पीएम मोदी तक पहुंचाएंगे आवाज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan tripathi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >