आरा में सीएटीसी कैंप में महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय की कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन, जिता कई पुरस्कार

आरा में 5 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित CATC शिविर में महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय की कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कोमल कुमारी सीनियर अंडर ऑफिसर बनीं. विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने पुरस्कार जीते. लेफ्टिनेंट डॉ. स्मिता कुमारी को सम्मानित किया गया. सभी को प्रमाण पत्र मिला.

Arrah News: 5 बिहार बटालियन एनसीसी, आरा द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) में महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया. यह शिविर 11 मई से 20 मई 2026 तक आयोजित किया गया.

शिविर का उद्घाटन एवं समापन संबोधन 5 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव द्वारा किया गया. उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रेरित किया. शिविर के दौरान कैडेट्स के लिए 24 घंटे चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे प्रशिक्षण कार्य बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सका.

शिविर में आयोजित किए गए कई कार्यक्रम

प्रशिक्षण अवधि में एएनओ लेक्चर, पीआई स्टाफ द्वारा प्रशिक्षण सत्र, परेड, खेलकूद प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, क्विज़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन सभी गतिविधियों में महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय की कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कई पुरस्कार प्राप्त किए.

महाविद्यालय की कैडेट कोमल कुमारी को कैंप का सीनियर अंडर ऑफिसर नियुक्त किया गया, जिसे कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. वहीं महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. स्मिता कुमारी ने भी शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई. उनके व्याख्यान से प्रभावित होकर आयोजकों द्वारा उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

सभी को मिला प्रमाण पत्र

शिविर के समापन पर सभी कैडेट्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके प्रशिक्षण की औपचारिक पूर्णता हुई.

Also Read: बिहार में अब हाईवे किनारे चलेगा बुलडोजर, 20 दिन में अवैध ढाबा-होटल और अतिक्रमण हटाने का फरमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >