आरा : बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला

Arrah News : आरा के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमले का रूप ले लिया. मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.

Arrah News : आरा जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में शुक्रवार की दोपहर बच्चों के विवाद में सगे भाइयों की पिटाई कर दी गई, जिससे दोनों जख्मी हो गए. इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार, जख्मियों में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी मो. मजीद का 27 वर्षीय पुत्र मो. सद्दाम एवं 26 वर्षीय पुत्र मो. नौशाद शामिल हैं.

दरवाजे पर आकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला

इधर, जख्मी मो. नौशाद ने बताया कि उनके घर के बच्चे एवं गांव के एक व्यक्ति के बच्चे के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद आरोपित पक्ष के दस-बारह की संख्या में रहे लोग लाठी-डंडे के साथ उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर लोगों ने दोनों भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. इसी बीच, एक युवक द्वारा उसके बड़े भाई मो. सद्दाम के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. तब परिजनों द्वारा उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया.

गांव के ही लोगों पर आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

दूसरी ओर, जख्मी मो. नौशाद ने गांव के ही मनु एवं नेयामत सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: आरा में आज 3 घंटे बिजली गुल: पोल और जर्जर तारों की होगी मरम्मत; जानिए अपने इलाके का अपडेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >