आरा : 1.94 लाख की साइबर ठगी का आरोपी नवादा से गिरफ्तार; फर्जी सिम से की वारदात; गिरोह की जांच तेज

Arrah Cyber Fraud : आरा में साइबर थाना पुलिस ने 1.94 लाख की ठगी मामले में नवादा से आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. फर्जी सिम के जरिए बैंक खाते से पैसे निकाले गए थे. तकनीकी जांच से मिली सफलता के बाद पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Arrah Cyber Fraud : आरा से साइबर ठगी का एक अहम मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने करीब 1 लाख 94 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को नवादा जिले से गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर की है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के मंजवे गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है. पुलिस अधीक्षक राज द्वारा जारी प्रेस बयान में इसकी पुष्टि की गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से इस मामले में फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी.

Arrah News : फर्जी सिम के जरिए की गई थी ठगी

पुलिस जांच में सामने आया है कि चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी अनिल कुमार राम के बैंक खाते से पिछले साल दो दिनों के अंदर 1 लाख 94 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई थी. ठगों ने बेहद शातिर तरीके से अनिल कुमार राम के नाम पर एक फर्जी सिम कार्ड जारी कराया था.

इतना ही नहीं, उस सिम कार्ड को बाद में दूसरे टेलीकॉम कंपनी में पोर्ट भी करा लिया गया था, ताकि पहचान छिपाई जा सके. इसी फर्जी सिम के जरिए बैंकिंग संबंधित जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लिए गए. घटना के बाद पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

Cyber Crime : तकनीकी जांच से मिली बड़ी सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की. लगातार ट्रैकिंग और डाटा एनालिसिस के जरिए आरोपी की पहचान की गई. इसके बाद टीम ने नवादा में छापेमारी कर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

आरा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी काफी चालाकी से अपनी पहचान छिपाकर काम कर रहा था. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Cyber Police : गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस को आशंका है कि यह काम किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक संगठित साइबर गिरोह का हो सकता है. ऐसे में गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की भी तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. हालांकि इस घटना ने एक बार फिर आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत का संकेत दिया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या सिम से जुड़ी जानकारी साझा करने से बचें. फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read : भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >