Arrah Crime News: (आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट) पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की बलियारी गांव के 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. परिजनों ने युवक के दोस्तों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है.
दोस्तों पर हत्या का आरोप
मृतक के चाचा ने बताया कि परिवार के अधिकांश सदस्य श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में गए हुए थे. इसी दौरान आकाश कुमार को उसके कुछ दोस्तों ने घर से बुलाया था. परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने ही किसी बात को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. चिकित्सकों की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई. पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है. परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.
Also Read: पटना: साथी की गोली से घायल हुआ युवक, वारदात के बाद बाइक भी ले उड़ा आरोपी
