Arrah Crime News:(विनोद कुमार सिंह) मोहनिया थाना क्षेत्र के अतरवलिया गांव निवासी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने गांव के ही दो लोगों पर हथियार का भय दिखा कर मारपीट करने, नकद छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोप के आधार पर थाने में आवेदन दिया गया है. घटना के बाद मामला पुरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने भी कार्यवाई शुरू कर दी.
पुलिस ने बताया जांच की जा रही है
थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.पुलिस को दिये आवेदन में लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया है कि वह मोहनिया की शिवपुर कॉलोनी में किताब की दुकान चलाते हैं. पिछली 27 मई की शाम गांव के ही दो लोगों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया. इसका विरोध करने पर गाली-गलौज की और धमकी दी. इससे पहले भी आरोपितों ने ऐसा कई बार किया है. 28 मई की शाम करीब 7:30 बजे जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी गांव के समीप पहले से मौजूद दोनों आरोपितों ने उन्हें रोक लिया.
हथियार दिखाकर धमकाया
आरोपितों ने हथियार दिखाकर उनका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी. इससे वह घायल हो गया. इस दौरान पॉकेट से 15 हजार रुपये भी छीन लिये. शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित वहां से फरार हो गये. इसके बाद पीड़ित अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी. उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में इलाज कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है.
Also Read:बक्सर में 31 मई को रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ने बढ़ाया जागरूकता अभियान
