आरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर AISA का प्रदर्शन, पेपर लीक के विरोध में रखा सामूहिक उपवास

Arrah AISA Protest : आरा में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के संयुक्त आह्वान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सामूहिक उपवास किया गया. प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई.

आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Arrah AISA Protest : छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और इंकलाबी नौजवान सभा के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सामूहिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्था, पेपर लीक तथा परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया.

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आइसा के जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में सरकार विफल रही है.

आइसा के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि नीट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का सरकार पर भरोसा कमजोर हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था लगातार संकट में है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए.

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक शिवप्रकाश ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है. उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में धांधली, विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक अव्यवस्था और छात्रों के मुद्दों पर सरकार की चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की.

सभा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने नीट पेपर लीक समेत सभी परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग की. वहीं आइसा के जिला सहसचिव चंदन दास ने चेतावनी दी कि यदि सरकार छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

बड़ी संख्या में छात्र-युवा रहे मौजूद

कार्यक्रम में आरवाईए के जिला सचिव निरंजन केशरी, चंदन दास, रौशन कुशवाहा, साहिल अरोरा, अखिलेश कुमार, हरिनारायण, नीतू कुमारी, वर्षा कुमारी, हांशिका, अनिता, विवेक, गौतम, विद्यानिवास, अनूप, सुमित, पंकज कुशवाहा, मनीष यादव, रणधीर राणा, राहुल सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: बिहार में 19 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, मुख्यालय से लेकर जिलों तक बदली प्रशासनिक व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >