भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक की तलाश जारी

Arrah Accident News: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र स्थित अंधारी गांव के पास सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बालक डूब गए. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक की तलाश जारी है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

Arrah Accident News:(वसीम) आरा जिले के चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधारी गांव स्थित सोन नदी में रविवार सुबह नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. नदी में स्नान कर रहे चार बालकों में से तीन गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से दो बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक बालक की तलाश जारी है. एक अन्य बालक सुरक्षित बच गया.

दो बच्चों को अस्पताल भेजा गया

नदी से बाहर निकाले गए दोनों बच्चों को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल ले गए. उनकी स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी जारी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम जैसा माहौल बना हुआ है.

डूबने वाले बच्चों की पहचान

जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल बच्चों की पहचान अंधारी गांव निवासी रंजीत राय के पुत्र नीतीश कुमार, चिंटू राय के पुत्र हर्षित कुमार, सुभंटु राय के पुत्र निखिल कुमार और स्वर्गीय रामनिधि राय के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. इनमें शिवम कुमार बाल-बाल बच गया, जबकि दो बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है. एक बालक की खोजबीन अभी भी जारी है.

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए बच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह चारों बच्चे सोन नदी में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान वे गहरे पानी की ओर चले गए और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगे. बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया.

पुलिस और प्रशासन मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में लापता बालक की तलाश जारी है. अधिकारियों ने बताया कि गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जल्द ही बच्चे का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक घटना के बाद अंधारी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Also Read:बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में 18 गिरफ्तार, हजारो का जुर्माना वसूला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >