आरा के जमिरा में बनेगा नया पुल, डीआरएम से मिले पूर्व विधायक अनवर आलम, ओवरब्रिज जल्द पूरा कराने की मांग

Arrah Junction : आरा जंक्शन पर जलभराव, गंदगी और निर्माणाधीन ओवरब्रिज यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं. पूर्व विधायक अनवर आलम ने मंडल रेल प्रबंधक से मिलकर इन जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. जमिरा में नए पुल की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया.

Arrah Junction : आरा जंक्शन पर यात्रियों को हो रही समस्याओं के समाधान को लेकर आरा सदर के पूर्व विधायक अनवर आलम ने 3 सितंबर को पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात की. उन्होंने जंक्शन के प्रवेश द्वार पर जलजमाव, साफ-सफाई और कूड़ा-कचरा प्रबंधन समेत कई समस्याओं से डीआरएम को अवगत कराया. साथ ही जनहित से जुड़े इन मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया.

आरा जंक्शन पर जलजमाव और गंदगी का उठाया मुद्दा

पूर्व विधायक ने आरा जंक्शन के प्रवेश द्वार पर जलजमाव की समस्या को प्रमुखता से उठाया. इसके अलावा स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और कूड़ा-कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण यात्रियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पूर्वी गुमटी ओवरब्रिज का अधूरा काम पूरा कराने की मांग

मुलाकात के दौरान पूर्वी गुमटी ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग भी रखी गयी. बताया गया कि ओवरब्रिज का काम पूरा नहीं होने से बहिरो, हसनपुर और पिपरहिया गोठउला समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की जरूरत

पूर्व विधायक ने जनहित को देखते हुए ओवरब्रिज के शेष निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने से आसपास के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें सुरक्षित रास्ता उपलब्ध हो सकेगा.

जमिरा में नया पुल बनाने की जरूरत बतायी

मुलाकात के दौरान जमिरा में नए पुल के निर्माण की आवश्यकता पर भी विशेष रूप से ध्यान आकृष्ट कराया गया. बताया गया कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के पानी और जलजमाव के कारण जमिरा तथा आसपास के कई गांवों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है. कई बार इन क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह ठप हो जाता है.

बाढ़ के दौरान ग्रामीणों की बढ़ जाती है परेशानी

जमिरा और आसपास के गांवों में आवागमन बाधित होने से स्थानीय लोगों को दैनिक जरूरतों, आवश्यक सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ती है. ऐसे में नया पुल बनने से लोगों को सालाना बाढ़ और जलजमाव के दौरान राहत मिलने की उम्मीद है.

समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग

पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जमिरा में नया पुल बनाने और आरा जंक्शन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र पहल करने का आग्रह किया. उन्होंने यात्रियों और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग रखी.

Also Read : भोजपुर में बाढ़ का असर, 187 स्कूल नजदीकी विद्यालयों से टैग, जानें बच्चों की पढ़ाई के लिए क्या हुआ इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >