विकसित देश की श्रेणी में लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत : डॉ भागवत

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड ने प्रेसवार्ता को किया संबोधित

आरा. भारत देश को सही तरीके में विकसित देश की श्रेणी में लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है. आज एनडीए के माध्यम का प्रधानमंत्री का चेहरा नरेंद्र मोदी है. जबकि विपक्ष के तरफ से प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नहीं है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दस सालो में देश में हर क्षेत्रों में विकास हुआ है. कई असंभव कार्य भी हुए है. यह बातें एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड ने कहीं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर बना और धारा 370 भी हटा. आज कश्मीर में शांति है और पर्यटन भी बढ़ा है. कश्मीर में पत्थरबाजी समाप्त हो गयी है. महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदनी बिल भी पास हो गया है. ऐसे कई असंभव कार्य सिर्फ और सिर्फ मौजूदा सरकार के नेतृत्व में हुआ है. कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक कानून लाकर उन्हें न्याय दिलाया गया है. उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है. सरकार हर क्षेत्र में गरीबों की आमदनी बढ़ाने पर कार्य कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आनेवाले कुछ समय में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा. कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण सही नहीं है. सरकार भारतीय की सुरक्षा,संरक्षण, समृद्धि,सम्मान और स्वावलंबी बनाने पर कार्य कर रही है. मौके भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह शिक्षाविद डॉ कन्हैया सिंह ने कहा कि कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह हताश और निराश है. इस बार देश में 400 सौ से अधिक और बिहार में 40 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज कर सरकार बनाने जा रही है. आरा के सांसद प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भी इस बार भारी मतों से जीत रहे हैं. आरके सिंह ने भोजपुर में चौतरफा विकास किया है. मौके पर पूर्व एमएलसी डॉ रणवीर नंदन , कन्हैया सिंह थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >