Ara News : छापेमारी के दौरान एक अवैध क्लिनिक किया गया सील

गुरुवार को गड़हनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक चल रहे अवैध क्लिनिक पर छापेमारी करने पहुंच गयी.

गड़हनी. गुरुवार को गड़हनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक चल रहे अवैध क्लिनिक पर छापेमारी करने पहुंच गयी. छापेमारी सुनते ही सभी क्लीनिक बंद कर संचालक फरार हो गये. बता दे कि अवैध क्लिनिक चलाने वाले पर प्रशासन का डंडा चलता शुरू हो गया है. गुरुवार को गड़हनी में स्वास्थ्य विभाग का टीम ने जिला संचारी रोग पदाधिकारी डी के राय व ड्रग इंस्पेक्टर उमा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी टीम गड़हनी में कई अवैध क्लिनिक के पास पहुंची, लेकिन करीब-करीब सभी संचालक क्लिनिक बंद कर फरार हो गये थे. किसी क्लिनिक पर मकान खाली है का बोर्ड लगा था, तो कहीं ताला लगा हुआ था. मात्र अगिआंव रोड में एक क्लिनिक पुराना लकवा अस्पताल खुला पाया गया, जिसे सील किया गया है. लकवा अस्पताल में भी संचालक नहीं था, केवल एक स्टाफ पाया गया. बता दें कि पिछले सप्ताह से जिले में अवैध क्लिनिक के खिलाफ छापेमारी चल रही है, जिसको लेकर यहां भी क्लिनिक संचालकों में हड़कंप मचा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार