रेलवे अधिनियम में अभियान चला कर 69 व्यक्तियों को पकड़ा गया

रेलवे की सख्ती के कारण आरा जंक्शन परिसर में मची रही खलबली

आरा.

निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आरा के अधिकारियों तथा बल सदस्यों के द्वारा निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में विभिन्न रेलवे अधिनियम में अभियान चला कर कुल 69 व्यक्तियों को रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में पकड़ा गया.

आरोपितों में अनधिकृत रूप से स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करने के जुर्म में 48 व्यक्तियों को व अनधिकृत रूप से महिला बोगी में यात्रा करने के जुर्म में 14 व्यक्तियों को व आरक्षित कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने के अपराध में 06 व्यक्तियों को व अनधिकृत रूप से ट्रेन में एसीपी करने के अपराध में 01 व्यक्ति को पकड़ा गया. जिन्हें रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे कोर्ट आरा में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया, जिनसे जुर्माना स्वरूप 25200 रुपये वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >