भोजपुर: अखंड हरिनाम संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश

सोनवर्षा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान ने पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना दिया. मठाधीश स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने हरिनाम संकीर्तन से प्रेम और सद्भाव बढ़ने पर जोर दिया.

Arrah News: चरपोखरी प्रखंड के सोनवर्षा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तोताद्री मठ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और झूलन महोत्सव के उपरांत अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया. मठाधीश अनंत विभूषित स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के मंगलानुशासन में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान से पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना हुआ है. कीर्तन मंडली की ओर से प्रस्तुत आकर्षक और मनमोहक भजनों को सुनने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

हरिनाम संकीर्तन से बढ़ता है प्रेम और सद्भाव

प्रवचन के दौरान स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने कहा कि अखंड हरिनाम संकीर्तन से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि समाज से अहंकार और भेदभाव भी समाप्त होता है. जब सभी लोग एक साथ बैठकर प्रभु भक्ति करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं, तो आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ता है.

छठीहार उत्सव की तैयारी शुरू

मठ के मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि महोत्सव के अगले चरण में भगवान का छठीहार उत्सव विधिवत मनाया जाएगा. इसके लिए वृहद स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. छठीहार के दिन श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध व्यंजनों और विशाल भंडारे का भी विशेष प्रबंध किया गया है.

आरा में कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह में झारखंड के संगीतज्ञों ने अपनी प्रस्तुतियों से मोहा मन, कथक कलाकारों ने बटोरी तालियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद प्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >