भोजपुर: अजय कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह पटेल बने जदयू के नए जिलाध्यक्ष, विधायक ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

भोजपुर जिले के जदयू में बड़ा फेरबदल हुआ है. अजय कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह पटेल को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. विधायक राधाचरण साह ने किया स्वागत.

Arrah News: भोजपुर जिला जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आधिकारिक पत्र जारी कर अजय कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह पटेल को भोजपुर जिले का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

विधायक राधाचरण साह ने किया स्वागत

अजय कुमार सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर संदेश विधानसभा के विधायक राधाचरण साह ने उनसे मुलाकात की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी.

संगठन को मिलेगी मजबूती

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भीम सिंह पटेल के नेतृत्व में भोजपुर जिले में जदयू का सांगठनिक विस्तार तेजी से होगा. उनके लंबे अनुभव से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा.

Also Read: आरा: ओझा-गुणी के आरोप में बड़े भाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, धनगाई के मिठहां में छोटे भाई पर लगा आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >