बालू का अवैध तरीके से खनन करते दो नावों के साथ 11 मजदूर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में नौ पटना जिले के मनेर के, तो दो हैं सारण जिले के रहनेवाले

कोईलवर.

बरसात का मौसम आते ही सोन नदी से नाव द्वारा बालू की चोरी करनेवाले तस्करों का गिरोह सक्रिया हो जाता है, लेकिन इनके खिलाफ प्रशासन सक्रिय हो गया है. इसी कड़ी में छापेमारी करते हुए प्रशासन की टीम ने दो नाव और 11 मजदूरों को सोन नदी से बालू की चोरी करते पकड़ा है. कार्रवाई बुधवार की दोपहर सोन नदी के सुरौंधा इलाके में की गयी. इस कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है. सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि खनन पदाधिकारी राजेश कुशवाहा और कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र द्वारा खनन विभाग और कोईलवर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा इलाके में नाव से बालू चोरी की सूचना पर टीम बनाकर छापेमारी की गयी. इस छापेमारी में सुरौंधा टापू के समीप सोन नदी में अवैध बालू खनन करते दो नावों को पकड़ा गया. इसके साथ ही इन नावों द्वारा बालू चोरी कर रहे 11 मजदूरों को भी धर दबोचा गया. इनमें से नौ आरोपित मनेर थाना क्षेत्र के हैं. जबकि दो सारण जिले के बताये जाते हैं. पकड़े जाने के बाद दोनों नावों और मजदूरों को कोईलवर थाना लाया गया, जहां से मजदूरों को अवैध बालू खनन और उसकी तस्करी के आरोप में जेल भेज दिया गया. इधर कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुशवाहा ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद सोन नदी से अवैध तरीके से बालू की तस्करी करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगे. प्रशासन द्वारा ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. मौके पर सअनि धीरज कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >